शर्मिला टैगोर की खूबसूरती पर मर-मिटे थे नवाब पटौदी,




   लोगों ने कहा कि यह रिश्ता चलेगा नहीं लेकिन दोनों ने दुनिया को गलत साबित किया और रिश्ता निकाह तक पहुंचा। टाइगर पटौदी और शर्मिला टैगोर के रोमांस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है। दरअसल, रिश्ते के शुरुआती दिनों में टाइगर पटौदी ने शर्मिला टैगोर को गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर दिया था।
    इसके अलावा एक किस्सा यह भी मशहूर है कि क्रिकेट के मैदान में मंसूर अली खान शर्मिला टैगोर का स्वागत छक्के से किया करते थे। कहा जाता है कि शर्मिला टैगोर जहां भी बैठती थी, मंसूर अली खान उसी दिशा में छक्का मारा करते थे। शर्मिला को मंसूर से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था।
   इतिहासकारों की मानें तो शर्मिला टैगोर को निकाह के लिए भोपाल की आखिरी नवाब और टाइगर पटौदी की मां साजिदा सुल्तान की शर्त माननी पड़ी। जिसके लिए शर्मिला ने बिना सोचे हां कर दी थी। इस्लाम धर्म अपनाकर शर्मिला टैगोर आयशा सुल्तान हो गईं और 27 दिसम्बर साल 1969 में दोनों का निकाह हो गया।
  शर्मिला के एक्टिंग के प्यार को मंसूर बखूबी समझते थे। तभी तो वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहीं और मंसूर उन्हें पूरा सपोर्ट करते रहे। शर्मिला से मंसूर को तीन बच्चे हुए- सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान। सबा अली देश की जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं।


Comments

Popular posts from this blog

चलो, एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों

तलत महमूद